निकिता कौल: प्‍यार और हिम्‍मत का भी एक चेहरा होता है, शहीद मेजर की पत्‍नी ने साबित कर दिया - News Summed Up

निकिता कौल: प्‍यार और हिम्‍मत का भी एक चेहरा होता है, शहीद मेजर की पत्‍नी ने साबित कर दिया


निकिता की वर्दी पर चमकते सितारे बेहद खास हैं निकिता एमबीए ग्रैजुएट हैं और मल्‍टीनैशनल कंपनी में काम कर चुकी हैं। उन्‍हें चेन्‍नै की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में ट्रेनिंग मिली है। वहीं उनकी पासिंग आउट परेड हुई। सेना की टेक्निकल विंग में बतौर लेफ्टिनेंट काम करेंगी। उत्‍तरी कमान के प्रमुख ले. जनरल वाईके जोशी ने अपने हाथों से निकिता की यूनिफॉर्म पर स्‍टार लगाए। ऐसा अक्‍सर नहीं होता... क्‍योंकि आमतौर पर माता-पिता अपने अफसर बेटे-बेटियों की वर्दी पर सितारे लगाते हैं। निकिता कौल उन 167 पुरुष और 31 महिला कैडेट्स में से एक हैं जो ऑफिसर बने हैं।सेना का हिस्‍सा बनने के बाद क्‍या कहा? ट्रेनिंग एकेडमी में अपनी जर्नी से मुझे काफी सुकून मिला है। जिस दिन मैंने यहां कदम रखा, मैंने महसूस किया कि उन्‍होंने (मेजर विभूति) भी तो यही सफर तय किया था। मैं भी वही कर रही हूं। निकिता कौल'आखिरी सांस तक तुम्‍हें प्‍यार करूंगी...' 55 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स में तैनात मेजर ढौंडियाल उन चार लोगों में शामिल थे जो पुलवामा हमले के तीन दिन बाद, 17 फरवरी 2019 को आतंकियों का पीछा करते हुए वीरगति को प्राप्‍त हुए। उस समय उनकी उम्र 35 साल थी। उस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्‍मद का एक टॉप आतंकी मारा गया। मेजर ढौंडियाल को मरणोपरांत 'शौर्य चक्र' मिला। अपने पति को विदाई देते समय निकिता का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। तब निकिता कह रही थीं... 'तुमने मुझे प्‍यार किया मगर तुमने देश से कहीं ज्‍यादा प्‍यार किया। मैं तुम्‍हें अपनी आखिरी सांस तक प्‍यार करूंगी।''वो मेरे साथ हैं, हमेशा रहेंगे' निकिता कहती हैं, "मुझे लगता है कि वो हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्‍सा रहेंगे। वह यहीं कहीं हैं। मैं उन्‍हें महसूस कर सकती हूं। वो मुझे थामकर कह रहे हैं, 'तुमने कर दिखाया।'" सेना की नई रंगरूट ने कहा, "इन 11 महीनों में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं उन सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्‍होंने मुझपर भरोसा किया। इससे मेरा सफर आसान हो गया... औरतों को खुद पर भरोसा रखना ही चाहिए। कई बार जिंदगी बेहद मुश्किल लगती है, आपको लगता है कि कुछ भी आपके लिए नहीं हो रहा है। आपको लगेगा कि आप हार रहे हैं लेकिन आपको समझना होगा कि यह जिंदगी का अंत नहीं है। आपको कोशिश करनी होगी, उठना होगा और किसी दिन आज जीत जाएंगे।"


Source: Navbharat Times May 30, 2021 03:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */