Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने 56 साल की उम्र में गुपचुप रचाई शादी, गर्लफ्रेंड की उम्र पर मचा बवाल - News Summed Up

Boris Johnson: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने 56 साल की उम्र में गुपचुप रचाई शादी, गर्लफ्रेंड की उम्र पर मचा बवाल


अंतिम समय में मेहमानों को किया गया आमंत्रित दोनों मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लंदन के बीचोंबीच स्थित वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में आयोजित शादी समारोह में अंतिम समय में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इतना ही नहीं, दावा तो यहां तक किया गया है कि जॉनसन के कार्यालय के वरिष्ठ सदस्य भी शादी की योजना से अनजान थे। कोरोना प्रतिबंधों के कारण इंग्लैंड में शादियों में वर्तमान में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।लंबी सफेद गाउन पहन शादी के लिए पहुंची कैरी साइमंड्स इस वीवीआईपी शादी के कारण वेस्टमिंस्टर कैथोलिक कैथेड्रल को दोपहर 1:30 बजे अचानक बंद कर दिया गया। जिसके आधे घंटे बाद 33 वर्षीय साइमंड्स लिमोजिन गाड़ी में बिना घूंघट के एक लंबी सफेद पोशाक पहनकर पहुंचीं। जहां पहले से मौजूद जॉनसन ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद यह जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया। इस अवसर पर बोरिस जॉनसन और साइमंड्स के परिवार के गिने-चुने सदस्य ही मौजूद थे।कैरी ने शादी से पहले ही बेटे को दिया जन्म बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स डाउनिंग स्ट्रीट में 2019 में जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही एक साथ रह रहे हैं। पिछले साल उन्होंने घोषणा की कि वे इंगेज्ड हैं और एक बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद अप्रैल 2020 में कैरी साइमंड्स ने बेटे विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन का जन्म दिया। जॉनसन की जटिल प्राइवेट लाइफ को लेकर ब्रिटिश मीडिया उन्हें बोनकिंग बोरिस के नाम से बुलाती है।


Source: Navbharat Times May 30, 2021 03:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */