Hindi NewsLocalDelhi ncrHaryana Contractor Built Bad Road For 61 Lakh Rupees In FaridabadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनिर्माण में गड़बड़ी: सीएम अनाउंसमेंट के तहत 61 लाख रुपए में बनी थी सड़क, दो साल में ही टूट गईफरीदाबाद 2 दिन पहलेकॉपी लिंकसड़क कई जगह टूट गई, दरारेंं आ गईसरकार के तमाम निर्देश के बाद भी काम करने वाले ठेकेदार विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दे रहे। यही कारण है कि आए दिन किसी न किसी काम की शिकायतें मिलती रहती है। ताजा मामला एनआईटी स्थित गौंछी ड्रेन संजय कॉलोनी से सोहना रोड तक बनाई गई सीमेंटिड सड़क का है। सीएम अनाउंसमेंट के तहत करीब 61 लाख रुपए की लागत से बनाई गई ये सड़क महज दो साल में ही टूटने लगी। स्थानीय लोगों ने इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि वारंटी पीरियड में है तो ठेकेदार से उसे दोबारा बनवाया जाएगा।शिकायतकर्ता राम सिंह ने बताया कि संजय कॉलोनी गौंछी ड्रेन के साथ लगती सड़क को सोहना रोड तक बनाने का कार्य साल 2018 में शुरू किया गया और 2019 में इसे बना दिया गया। ठेकेदार जो भी सड़क बनाता है उसकी पांच साल तक देखभाल की जिम्मेदारी होती है। यानी यदि सड़क निर्माण में कोई कमी पाई गयी तो उसे वह दोबारा बनाएगा। लेकिन गौंछी ड्रेन संजय कॉलोनी से लेकर सोहना रोड तक बनी सड़क 5 साल से पहले ही टूटनी शुरू हो चुकी है।उनका आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। यही कारण है कि सड़क दो साल में ही टूटने लगी है। जगह जगह दरारें आ चुकी है। उन्होंने सीएम से लिखित में शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में नगर निगम के एसई रवि शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर सड़क गारंटी से पहले टूट गई है तो उसे फिर से बनवाया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2021 12:47 UTC