भरतपुर में व्यापारियों का विरोध: बोले- लॉकडाउन से कारोबार ठप हो रहा है, दुकानों के सामने खड़े होकर जताया विरोध - News Summed Up

भरतपुर में व्यापारियों का विरोध: बोले- लॉकडाउन से कारोबार ठप हो रहा है, दुकानों के सामने खड़े होकर जताया विरोध


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurBharatpur Traders Oppose Lockdown In RajasthanAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभरतपुर में व्यापारियों का विरोध: बोले- लॉकडाउन से कारोबार ठप हो रहा है, दुकानों के सामने खड़े होकर जताया विरोधभरतपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकसभी व्यापारियों ने अपनी दुकान के बाहर लॉकडाउन हटाने के लिए पोस्टर लगाए।भरतपुर के व्यापार मंडल राज्य सरकार के लॉकडाउन के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने सड़कों पर दुकानों के आगे खड़े होकर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन का मतलब बाजार बंद करना नहीं होता। हर बार सारा ठीकरा बाजार पर ही फोड़ा जाता है। व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता और शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल की अध्यक्षता ने ये विरोध प्रदर्शन किया गया।भरतपुर व्यापार मंडल की ओर से बंद के विरोध में दोपहर में बाजारों के व्यापारी इकट्‌ठा हो गए और हाथ में तख्तियां लेकर सड़कों पर आ गए। उन्होंने तख्तियों पर लॉकडाउन खत्म करने की सरकार से अपील की। दुकानों पर भी इसी तरह के पोस्टर चिपका दिए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना था कि बाजार पर पहले से ही मार पड़ी हुई है और सरकार ने फिर और कड़ाई कर दी है। लोग सड़कों पर हैं, लेकिन बाजार बंद हैं। ऐसा नहीं चल सकता। इसका विरोध किया जाएगा।बड़ी संख्या में व्यापारी अपनी दुकान के बाहर एकत्रित हुए।पुलिस ने की समझाने की कोशिशव्यापारियों के विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन व्यापार मंडल ने विरोध बंद नहीं किया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई असर व्यापारियों पर होता नजर नहीं आया। बाद में पुलिस मार्च करती हुए बाजार से निकल गई। सभी व्यापारी बाद में अपनी-अपनी शटर बंद दुकानों के सामने खड़े होकर तख्ती लेकर विरोध जताते रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 20, 2021 11:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */