Hindi NewsLocalDelhi ncrCorona Effect: Chaitra Mela, Lasting For One Month, Closes After 20 DaysAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसंक्रमण के कारण मेले बंद: कोरोना इफेक्ट: एक महीने तक चलने वाले चैत्र मेला 20 दिन में ही खत्मगुरुग्राम एक दिन पहलेकॉपी लिंकशीतला माता मंदिर के प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए फैसला लिया है।गुड़गांव के शीतला माता मंदिर में 30 मार्च से शुरू हुआ चैत्र मेला मंगलवार बंद करना पड़ा। गुड़गांव समेत हरियाणा में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेले को बीच में ही बंद करना पड़ गया है। पिछले आठ दिन में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु माता मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। शीतला माता मंदिर के प्रशासक विनय प्रताप सिंह ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए फैसला लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को कहा है कि आगामी आदेशों तक मंदिर को बंद रखा जाएगा। यह मेला 27 अप्रैल तक चलना था।कोरोना संक्रमण के बीच जहां रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन गत 30 मार्च से शीतला माता मंदिर में चैत्र मेले की शुरूआत हुई। वहीं नवरात्र के दौरान रोजान 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंच रहे थे। वहीं मंदिर अधिकारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि श्रद्धाल़ु रात में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में श्रद्धालुओं को रात में रोकना भी मुश्किल हो रहा था। जिससे खतरा तो बढ़ ही रहा था। सरकार ने समय पर आदेश दिया है, जिससे मंगलवार दोपहर बाद 4 बजे के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2021 11:03 UTC