निवेश के मौके: सेबी ने इंडिया पेस्टीसाइड्स और KIMS के IPO को मंजूरी दी, दोनों कंपनियों ने फरवरी में भरा था आवेदन - News Summed Up

निवेश के मौके: सेबी ने इंडिया पेस्टीसाइड्स और KIMS के IPO को मंजूरी दी, दोनों कंपनियों ने फरवरी में भरा था आवेदन


Hindi NewsBusinessIndia Pesticides KIMS IPO 2021 Update; Market Regulator Sebi Approves Two Companies Initial Public OfferingAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनिवेश के मौके: सेबी ने इंडिया पेस्टीसाइड्स और KIMS के IPO को मंजूरी दी, दोनों कंपनियों ने फरवरी में भरा था आवेदनमुंबई 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकनिवेशकों के लिए अच्छी खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने दो कंपनियों को IPO लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। ये एग्रोकेमिकल्स बनाने वाली कंपनी इंडिया पेस्टीसाइड्स और हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) हैं। दोनों कंपनियों ने इसी साल फरवरी में IPO के लिए आवेदन किया था।प्राइमरी मार्केट से 800 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारीइंडिया पेस्टीसाइड्स प्राइमरी मार्केट से 800 करोड़ रुपए जुटाएगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक IPO के लिए कंपनी 100 करोड़ रुपए का फ्रेश शेयर जारी करेगी। साथ ही मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 700 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे। कंपनी 75 करोड़ रुपए का प्री-IPO प्लेसमेंट भी ला सकती है।फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल के लिए होगाIPO में इंडिया पेस्टीसाइड्स के प्रमोटर आनंद स्वरूप अग्रवाल 281.4 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे। बता दें कि कंपनी फोल्पेट और थियोकार्बामेट हेर्बिसाइड केमिकल का प्रोडक्शन करने वाली दुनिया की 5 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का IPOआंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (KIMS) भी IPO लाने की तैयारी में है। इस IPO के लिए 200 करोड़ रुपए का फ्रेश शेयर इश्यू होंगे और 2 करोड़ 13 लाख 40 हजार इक्विटी शेयर कंपनी के प्रमोटर्स ओर मौजूदा इन्वेस्टर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जारी करेंगे।प्रमोटर और मौजूदा निवेशक बेचेंगे अपने हिस्से के शेयरOFS में जनरल एटलांटिक सिंगापुर 1 करोड़ 38 लाख 80 हजार शेयर जारी करेगी। प्रमोटर भाष्कर राव बोल्लिनेनी 7.7 लाख शेयर बेचेंगे। इसके अलावा कंपनी की दूसरी प्रमोटर राज्यश्री बोल्लिनेनी भी 11.6 लाख शेयर जारी करेंगी। IPO के लिए KIMS ने कोटक इंवेस्टमेंट बैंक, एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस और IIFL सिक्योरिटीज को अपना लीड मैनेजर बनाया है।कंपनी को हुआ घाटाIPO से मिले फंड का इस्तेमाल KIMS कर्ज उतारने और सामान्य कॉर्पोरेट खर्च को पूरा करने के लिए करेगा। फाइनेंशियल इयर 2020-21 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 71.40 करोड़ रुपए था, जो सालभर पहले 856.38 करोड़ रुपए का था। KIMS हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत 9 मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 12:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */