नीतीश कुमार आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं सीएम की कुर्सी - News Summed Up

नीतीश कुमार आज लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं सीएम की कुर्सी


डिजिटल डेस्क, जागरण। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए थे। वहां जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "मैं यहां शपथ लेने आया हूं।" उनकी शपथ राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के कमरे में ली जाएगी। शपथ लेने के बाद बिहार में सत्ता बदलाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार का काम छोड़कर यहां आए हैं, इसलिए यहां का काम करेंगे। तीन-चार दिन बाद बिहार वापस जाएंगे तो वहां नई व्यवस्था कर देंगे। 13 अप्रैल के बाद दे सकते हैं इस्तीफा सूत्रों के मुताबिक, 13 अप्रैल के बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीत चुके हैं। वे अभी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। नियमों के अनुसार, संसद का सदस्य बनने के 14 दिनों के अंदर उन्हें विधानमंडल से इस्तीफा देना पड़ता है। विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य न रहने पर मुख्यमंत्री पद भी छोड़ना होगा।नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की सत्ता किसके हाथ में आएगी, इस पर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि 14 या 15 अप्रैल को एनडीए की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। उसके कुछ दिनों बाद नई सरकार शपथ ले सकती है।बिहार की राजनीति में नया दौर शुरू नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अब वे केंद्र की राजनीति में कदम रख रहे हैं। बिहार में सत्ता हस्तांतरण की तैयारी चल रही है। जदयू) और एनडीए के नेता इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।


Source: Dainik Jagran April 10, 2026 01:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */