नोएडा / सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग, शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए मरीज - News Summed Up

नोएडा / सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में आग, शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए मरीज


Dainik Bhaskar Feb 07, 2019, 09:38 PM ISTआग अस्पताल की दूसरी से चौथी मंजिल के बीच लगीसभी मरीजों को सेक्टर-11 स्थित अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गयानोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरुवार दोपहर आग लग गई। कई मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी मरीजों कोे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग अस्पताल की दूसरी से चौथी मंजिल के बीच लगी। इसके कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल की ही दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है।फायर बिग्रेड अधिकारियों ने बताया कि 50 फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। अस्पताल के चेयरमैन पुरुषोत्तम लाल ने मीडिया को बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग के पीछे किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच कराई जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 07:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */