Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurThe History sheeter Was Cutting For Seven Months, Engaged In The Supply Of Gas Cylinders, Arrested From Gujaratनौ लाख की सुपारी कर दी खुर्दबुर्द: हिस्ट्रीशीटर सात माह से काट रहा था फरारी, गैस सिलेंडर की सप्लाई में लगा, गुजरात से गिरफ्तारजोधपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर सुनील।जोधपुर शहर की बासनी पुलिस ने 7 माह से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। वह गुजरात के पालनपुर में बावरी जाति के लोगों के बीच भेष बदलकर रहा था। पुलिस की टीम ने पांच दिनों तक पालनपुर में डेरा डाले रखा तब उसे पकड़ा जा सका। वह गैस सिलेण्डर की सप्लाई का कार्य करने लगा था। तब गैस सिलेण्डर के बहाने उसे पकड़ कर अब जोधपुर लाया गया है। उस पर 9 लाख की सुपारी के गबन का आरोप है। इसमें बारे में बासनी थाने में गत 22 जनवरी को रिपोर्ट हुई थी।थानाधिकारी थाना चौधरी ने बताया कि ओसिया थाना इलाके में रहने वाले सुनील पुत्र विमल राम विश्नोई को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 7 माह पहले 86 लाख की सुपारी का गबन कर नौ लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। आखिरकार हिस्ट्रीशीटर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, शराब तस्करी, अवैध हथियार सहित कुल 16 मुकदमें दर्ज हो रखे हैं।मामले के अनुसार 22 जनवरी को बाड़मेर के सरनू चिमनजी निवासी भोमाराम पुत्र गोधूराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसके अनुसार उसका चोधरी फ्रेट केरियर नाम से ट्रांसपोर्ट कार्यालय बैंगलुरू मे आया है। जहां उसे उक्त माह में 275 सुपारी बैग यानी 19 हजार 250 किलो सुपारी एक ट्रक के साथ भेजी गई थी। यह ट्रक पचपदरा के टापरा निवासी दिनेश और खलासी नरपत सिंह लेकर आए थे। इस ट्रक का मालिक ओमप्रकाश है जोकि दिनेश का सगा भाई है। मगर ट्रक से बाद में सुपारी खुर्ददुर्द कर दी गई। तब इस कांड में हिस्ट्रीशीटर सुनील विश्नोई का नाम सामने आया। इस पर पालनपुर गई पुलिस की टीम उसे पकड़ कर लाई।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 06:33 UTC