पंजाब में 2 नोडल अफसर तैनात: विदेश से आने वाले कोविड मटेरियल टैक्स मुक्त, फ्री भेजने और बांटने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, IGST - News Summed Up

पंजाब में 2 नोडल अफसर तैनात: विदेश से आने वाले कोविड मटेरियल टैक्स मुक्त, फ्री भेजने और बांटने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, IGST


Hindi NewsLocalPunjabJalandharCustom Duty And IGST Will Not Be Levied On Sending And Distributing Kovid Material Tax free From AbroadAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपंजाब में 2 नोडल अफसर तैनात: विदेश से आने वाले कोविड मटेरियल टैक्स मुक्त, फ्री भेजने और बांटने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, IGSTजालंधर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकDC घनश्याम थोरी ने संकट की इस घड़ी में लोगों से मदद की अपील की है।विदेश से आने वाले कोविड राहत मटेरियल को टैक्स फ्री कर दिया गया है। हालांकि इसमें शर्त यह रखी गई है कि यह मटेरियल फ्री में भेजने के साथ बांटा भी फ्री जाएगा। ऐसे लोगों को टैक्स छूट में मदद के लिए पंजाब में दो नोडल अफसर तैनात कर दिए गए हैं।टैक्स में छूट पाने के लिए लोग नोडल अफसर IAS कुमार राहुल से मोबाइल नंबर 9876164787 और ई-मेल mdnrhmpunjab@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा IRS रवनीत सिंह खुराना से मोबाइल नंबर 9560954405 या ई-मेल gst.audit@punjab.Gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।DC घनश्याम थोरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फ्री बांटने के लिए कोविड राहत मटेरियल भेजना चाहता है। वह इन अफसरों से संपर्क कर सकता है। पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (PAGREXCO) को ऐसे मटेरियल को आयात करने के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में कोई फ्री में बांटने के लिए कोविड राहत मटेरियल आयात करना चाहता है तो https://taxation.punjab.gov.in/imports/ पर अप्लाई कर सकता है।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2021 13:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */