पहली बार आईसीसी मंथ अवॉर्ड लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी नहीं, इन 6 प्लेयर्स को मिली जगह - News Summed Up

पहली बार आईसीसी मंथ अवॉर्ड लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी नहीं, इन 6 प्लेयर्स को मिली जगह


पहली बार आईसीसी मंथ अवॉर्ड लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी नहीं, इन 6 प्लेयर्स को मिली जगहRizwan Noor Khanआईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की शुरुआत से लगातार 3 बार भारतीय प्‍लेयर्स यह खिताब जीतते आ रहे हैं। लेकिन, अप्रैल माह के लिए मिलने वाले चौथे मंथ अवॉर्ड लिस्‍ट में भारतीय प्‍लेयर्स जगह नहीं बना सके हैं। इस बार मेंस और वुमेंस कैटेगरी में नामित 6 प्‍लेयर पाकिस्‍तान, न्‍यूजीलैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और नेपाल टीम का हिस्‍सा हैं।पहले तीन अवॉर्ड पर भारतीयों का कब्‍जासाल 2021 से हर माह उम्‍दा प्रदर्शन करने प्‍लेयर्स को आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्‍मानित करता है। हर माह मेंस और वुमेंस कैटेगरी से 6 प्‍लेयर्स को नामांकन मिलता है, जिसमें से एक मेंस और वुमेंस कैटेगरी में विजेता चुना है। जनवरी से अब तक 3 बार यह अवॉर्ड दिया जा चुका है। मेंस कैटेगरी में तीनों बार यह अवॉर्ड भारतीय क्रिकेटर्स रिषभ पंत, आर अश्‍विन और भुवनेश्‍वर कुमार को मिला है।चौथे अवॉर्ड लिस्‍ट में नेपाल का खिलाड़ी भीअप्रैल माह के लिए चौथे आईसीसी मंथ अवॉर्ड में भारतीय प्‍लेयर्स को नामांकन नहीं मिला है। इसकी वजह इंटरनेशनल टूर्नामेंट नहीं होना है और भारतीय प्‍लेयर्स आईपीएल खेल रहे थे। वहीं, इस बार नामांकन पाने वाले प्‍लेयर्स में पाकिस्‍तान, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और नेपाल टीम के खिलाड़ी शामिल हैं।कप्‍तान समेत दो पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स नामितमेंस कैटेगरी में पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम और सलामी बल्‍लेबाज फखर जमान को नामांकन मिला है। जबकि, नामांकन पाने वाला तीसरे खिलाड़ी नेपाल के कुशाल भुर्तेल हैं। ऐसा पहली बार जब नेपाली खिलाड़ी को इस अवॉर्ड या इतने अवॉर्ड के लिए नामांकन मिला हो। कुशाल ने 2019 में नेपाल टीम में बतौर बल्‍लेबाज डेब्‍यू किया था।वुमेंस कैटेगरी में दो न्‍यूजीलैंड की प्‍लेयर्सवुमेंस कैटेगरी में 3 प्‍लेयर्स को नामांकन मिला है। इनमें न्‍यूजीलैंड की स्पिनर लीग कास्‍पेरेक और मेगन शट को नामित किया गया है। इसके अलावा ऑस्‍ट्रेलिया की दिग्‍गज प्‍लेयर एलिसा हेली को भी नामांकन मिला है। आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के विजेता का नाम पूर्व क्रिकेटरों, खेल पत्रकारों की स्‍वतंत्र कमेटी करती है। हर माह के दूसरे सोमवार को विजेताओं के नामों का ऐलान किया जाता है।…NextWho will emerge as the ICC Women’s Player of the Month for April? 🇳🇿 Leigh Kasperek🇦🇺 Alyssa Healy🇦🇺 Megan Schutt Make your vote count! 🗳️ https://t.co/mWEgyAZJFw#ICCPOTM pic.twitter.com/4zxXTZ5Ixi — ICC (@ICC) May 6, 2021ये भी पढ़ें : टी20 क्रिकेट की रन मशीन हैं ये 4 बल्लेबाज, लिस्‍ट में भारतीय नहींIPL Tally: बाउंड्री जड़ने में सबसे आगे DC का बल्लेबाजIPL : रैना, धोनी, कोहली और गिलक्रिस्ट के नाम खास रिकॉर्ड3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल


Source: Dainik Jagran May 06, 2021 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */