पांच इंस्पेक्टर्स को किया इधर-उधर: उदयपुर रेंज पुलिस आईजी ने देर शाम जारी किए आदेश, बांसवाड़ा के दो नाम शामिल - News Summed Up

पांच इंस्पेक्टर्स को किया इधर-उधर: उदयपुर रेंज पुलिस आईजी ने देर शाम जारी किए आदेश, बांसवाड़ा के दो नाम शामिल


Hindi NewsLocalRajasthanBanswaraUdaipur Range Police IG Issued Orders Late In The Evening, Two Names Of Banswara Includedपांच इंस्पेक्टर्स को किया इधर-उधर: उदयपुर रेंज पुलिस आईजी ने देर शाम जारी किए आदेश, बांसवाड़ा के दो नाम शामिलबांसवाड़ा 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकडेमो पिक।उदयपुर रेंज आईजी ने सोमवार शाम एक आदेश जारी कर संभाग के पांच इंस्पेक्टर्स को इधर-उधर किया है। इनमें तीन नाम पदस्थापन संशोधन वाले हैं, जिन्होंने तबादले के बाद संबंधित स्थान पर जोइनिंग नहीं दी थी। आईजी सत्यवीरसिंह की ओर से जारी आदेश के तहत बांसवाड़ा के कलिंजरा थाने में तैनात सुरेंद्र सोलंकी को डूंगरपुर भेजा गया है। अभी कुछ दिनों पहले ही सोलंकी को गढ़ी से कलिंजरा थाने में लगाया गया था। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले के सवाईसिंह को डूंगरपुर भेजा गया है। वहीं संशोधित सूची में सबसे पहला नाम हनुवंतसिंह राजपुरोहित का है। कुछ दिन पहले इन्हें उदयपुर से बांसवाड़ा लगाया गया था, लेकिन उन्होंने जोइनिंग नहीं दी। इसके बाद अब उन्हें स्वैच्छा के आधार पर राजसमंद लगाया गया है। वहीं सुनील कुमार टेलर को उदयपुर से डूंगरपुर के बाद अब चित्तौड़गढ़ तथा अनिल देवल को उदयुपर से प्रतापगढ़ के बाद अब डूंगरपुर भेजा गया है। यह सभी उनकी जोइनिंग जिलों के एसपी को करेंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 14:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */