पाकिस्तान में सिख छात्रा पर हमला, स्कूल में जबरन उतारी गई पगड़ी - News Summed Up

पाकिस्तान में सिख छात्रा पर हमला, स्कूल में जबरन उतारी गई पगड़ी


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले से अल्पसंख्यक सिख समुदाय को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सिख छात्रा के साथ उसके स्कूल में कथित रूप से मारपीट की गई और उसकी पगड़ी जबरन उतार दी गई। यह घटना फैसलाबाद के वारिसपुरा इलाके स्थित सेंट कैथरीन गर्ल्स हाई स्कूल में हुई बताई जा रही है।रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने ईसाई प्रार्थना में हिस्सा लेने से इनकार किया था, जिसके बाद स्कूल स्टाफ पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने कहा कि उनकी बेटी को पेट में लात-घूंसों से मारा गया। उन्होंने यह भी बताया कि बच्ची अस्थमा की मरीज है।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 15:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */