Hindi NewsLocalHaryanaPanipatRefinery Supervisor Stabbed To Death Due To Contract Moneyपानीपत में घर में घुसकर मर्डर: ठेके के रुपयों की रंजिश में रिफाइनरी सुपरवाइजर की चाकू मारकर हत्यापानीपत 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंजीव का फाइल फोटो।मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव ददलाना की घटना, पुलिस मौके पर पहुंचीमतलौडा थाना क्षेत्र के गांव ददलाना में रिफाइनरी सुपरवाइजर की घर में घुसकर हत्या कर दी। रिफाइनरी में गाड़ी के ठेके को लेकर गांव के ही दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की। हमले में तीन लोग घायल हुए। घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद DSP और मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव ददलाना निवासी यशपाल राणा ने रिफाइनरी में गाड़ी लगाने का ठेका लिया हुआ था। चचेरे भाई बलबीर ने बताया कि लॉकडाउन में पेमेंट न मिलने के कारण उन्होंने ठेका छोड़ दिया। तब उनके करीब 6 लाख रुपए कंपनी पर देनदारी थी। उनके बाद गांव के ही बिरजू और बंटी ने कंपनी में गाड़ियाें का ठेका लेने के साथ उनकी बकाया देनदारी देने का वादा किया।आरोपी है कि काफी समय बाद भी दोनों ने यशपाल राणा के बकाया रुपए नहीं दिए। जिसकों लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हुई। बलबीर ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह अपने घर पर थे। तभी बिरजू और बंटी अपने 8-10 साथियों के साथ उनके घर आए और यशपाल को आवाज लगाई।यशपाल बाहर आया तो सभी ने धारदार हथियारों के साथ उनपर हमला कर दिया। तब उनका भाई संजीव व चचेरा भाई जोनी व वक्की उन्हें बचाने आए। आरोपियों ने संजीव के पेट और सीने में चाकू से वार कर दिए। अन्य लोगों के आने पर आरोपी हाथियार लेकर भाग गए।परिजनों ने घायलों को पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, संजीव ने दम तोड़ दिया। संजीव रिफाइनरी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। संजीव के दो बच्चे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 17:48 UTC