Hindi NewsLocalBiharBhagalpurSaharsaLightning Fell On 4 Women In Saharsa, One Killed, Three Injuredसहरसा में 4 महिलाओं पर गिरा ठनका: खेत में धान रोप रही थीं महिलाएं, तभी वज्रपात से एक की गई जान, 3 गंभीर रूप से घायलसहरसा 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकठनका गिरने से जख्मी महिलाएं अस्पताल में भर्ती।सहरसा के रघुनाथपुर वार्ड नंबर 11 में खेत में धान रोप रही 4 महिलाएं ठनका की चपेट में आ गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन जख्मी हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। एक ही परिवार की 2 महिलाओं में से एक महिला की मौत हो गई है। मृतका का नाम 30 वर्षीय रीना देवी है।सूचना पर पहुंची सौरबाजार थाने की पुलिस ने घटनास्थल पहुंच तत्काल लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय PHC पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।रघुनाथपुर गांव के बहियार में धान रोपनी के लिए बिचड़ा उखाड़ रहीं चार महिला मजदूर पर वज्रपात होने से एक महिला की जहां तत्काल मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टुनटुन सादा की 35 वर्षीया पत्नी रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिट्ठू सादा की पत्नी बिन्दू देवी, नरेश सादा की पत्नी शांति देवी और दीपक सादा की पत्नी सुशीला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अंचलाधिकारी ने बताया कि वज्रपात से मरी महिला के परीजनों को आपदा प्रबंधन के नियम के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 17:26 UTC