पीएम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का दौरा करेंगे. पीएम मोदी जलपाईगुड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 डी के फलाकाता-सलसलाबाड़ी खंड को चार लेन किये जाने की आधारशिला रखेंगे. बयान में कहा गया कि मोदी जलपाईगुड़ी में हाई कोर्ट की नई सर्किट बेंच का भी उद्घाटन करेंगे. भाजपा के दूसरे नेताओं के मामलों की तरह ही पार्टी को जलपाईगुड़ी में प्रधानमंत्री की सभा के लिये स्थल तलाशने में दिक्कत हुई. जलपाईगुड़ी के सरकारी कॉलेज और उससे सटे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के मैदान के लिए मंजूरी नहीं मिलने के बाद पार्टी को जलपाईगुड़ी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर खेती की जमीन को किराये पर लेकर सभा के आयोजन के लिये बाध्य होना पड़ा.
Source: NDTV February 08, 2019 00:33 UTC