पुणे में वाहनों की पार्किग से स्पो‌र्ट्स ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आलोचना - News Summed Up

पुणे में वाहनों की पार्किग से स्पो‌र्ट्स ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आलोचना


पुणे में वाहनों की पार्किग से स्पो‌र्ट्स ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आलोचनापुणे के शिव छत्रपति स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के स्पो‌र्ट्स ट्रैक पर अपने वाहन पार्क करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील छत्रपाल को रविवार को भाजपा ने जमकर फटकार लगाई।नई दिल्ली/मुंबई, एजेंसियां। पुणे के शिव छत्रपति स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के स्पो‌र्ट्स ट्रैक पर अपने वाहन पार्क करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील छत्रपाल को रविवार को भाजपा ने जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया कि पुणे के खेल परिसर में हुई बैठक से करोड़ों की लागत से बना एक एथलीट ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। खिलाड़ियों को सुविधाएं दिलाने की जगह महाराष्ट्र के खेल मंत्री खुद व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हैं।ट्रैक के नुकसान को लेकर लगाई लताड़केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि कहा कि हमारे देश में खेल सुविधाओं का अभाव है। सभी खेल केंद्रों को उचित देखभाल की जरूरत है। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक, सिद्धार्थ शिरोले ने कहा कि एमवीए नेतृत्व का अहंकार और नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति के लिए उनका पूर्ण तिरस्कार बेहद गुस्सा दिलाने वाला है। उन्होंने कहा कि आइओए के अध्यक्ष, महाराष्ट्र सरकार के खेल मंत्री और अन्य लोगों द्वारा खेल के बुनियादी ढांचे का अनादर और दुरुपयोग देखकर बहुत कोफ्त हो रही है।As it is we are lacking in sufficient sports facilities in our country. All the sports centers need proper care. https://t.co/yZz9wP0mr3" rel="nofollow — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 27, 2021इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने जमकर निकाली भड़ासउल्लेखनीय है शिव छत्रपति स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स (महालुंगे-बालेवाड़ी) में शनिवार को महाविकास अघाड़ी की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में शामिल होने आए पवार, छत्रपाल व कुछ नेताओं ने ट्रैक पर अपनी गाड़ियां पार्क कर दीं। इन गाड़ियों से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने इसके लिए पवार और अन्य लोगों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।At a time when Indian athletes are preparing for Olympics, Sharad Pawar, former IOA president and other MVA ministers, in a brazen display of arrogance, run their cars on the tracks of Shivchhatrapati Sports Complex (Pune), because they didn’t want to climb two flights of stairs! pic.twitter.com/ufpfk04mQw — Amit Malviya (@amitmalviya) June 27, 2021इस मामले में भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी, अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि ऐसे समय में जब भारतीय एथलीट ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं, शरद पवार, आइओए के पूर्व अध्यक्ष और एमवीए मंत्री निर्लज्जता से शिवछत्रपति स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स (पुणे) के टै्रक पर अपनी कार चलाते हैं। कुछ सीढ़ियां न चढ़नी पड़ें इसलिए उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को इतना क्षति पहुंचाई।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 27, 2021 18:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */