पुलिस का एक्शन: एक्सईएन को बंधक बनाने के मामले में बीजेपी पार्षद लिए गए हिरासत में - News Summed Up

पुलिस का एक्शन: एक्सईएन को बंधक बनाने के मामले में बीजेपी पार्षद लिए गए हिरासत में


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadXEN Engineer Case; Faridabad Nagar Nigam Bjp Councilor Jaiveer Khatana Taken Into Custodyपुलिस का एक्शन: एक्सईएन को बंधक बनाने के मामले में बीजेपी पार्षद लिए गए हिरासत मेंफरीदाबाद 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसमर्थन में लामबंद हुए अन्य पार्षद।सेक्टर 25 बूस्टर पर एफएमडीए के एक्स्ईएन मदनलाल शर्मा व नगर निगम एक्सईएन जेपी बधवा को बंधक बनाने और बदसलूकी करने के मामले में प्रशासन का ऊपर से दबाव पड़ने पर सेक्टर 58 थाना पुलिस ने देरशाम बीजेपी पार्षद जयवीर खटाना को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। उधर पार्षद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग व अन्य पार्षद भी लामबंद होकर थाने पहुंच गए। उनका कहना है कि निगम पानी दे नहीं पा रहा है। ऊपर से जनप्रतिनिधि के साथ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। पार्षदों ने अब लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही।बता दें कि दो एक्सईएन के साथ बदसलूकी करने को लेकर निगम के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे खोरी में तोड़फोेड़ का काम भी प्रभावित हो रहा है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को निगम प्रशासन ने पुलिस से इस मामले में सख्त एक्शन लेने को कहा। इसके बाद सेक्टर 58 थाना पुलिस बीजेपी पार्षद जयवीर खटाना को हिरासत में ले लिया।इनके समर्थन में पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, पार्षद दीपक चौधरी, दीपक यादव, महेंद्र सरपंच, सुरेंद्र अग्रवाल, समेत अन्य कई पार्षद थाने पहुंच गए और हिरासत का विरोध किया। इस दौरान थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल व सीआईए के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पार्षदों का कहना है कि अब उन अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा जो काम में लापरवाही बरतते हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */