पुलिस की जिप्सी में गूंजी किलकारी - News Summed Up

पुलिस की जिप्सी में गूंजी किलकारी


विस, नई दिल्ली : लॉकडाउन की दिक्कतों के बीच गुरुवार रात एक महिला ने पुलिस की जिप्सी में बच्चे को जन्म दिया। महिला और उनके पति ने रघुबीर नगर पुलिस चौकी से अस्पताल जाने के लिए मदद मांगी थी। पुलिस ने तुरंत जिप्सी में महिला और उनके पति को बैठाया और अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने जिप्सी में बच्चे को जन्म दे दिया। वाकया रात करीब 9:30 बजे का है। जनता कॉलोनी शिवाजी विहार में रहने वालीं मिनी और उनके पति सुशील ने अस्पताल जाने के लिए मदद मांगी थी। महिला कांस्टेबल सुमन ने ख्याला थाने के एसएचओ कुमार कुंदन और चौकी इंचार्ज एसआई पंकज को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस जिप्सी में ले जाने की मंजूरी दी। सुमन, मिनी और अन्य को बैठाकर पश्चिम विहार के एक नर्सिंग होम जा रही थीं। रास्ते में ही डिलिवरी हो गई। पुलिस ने महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत अब ठीक है।


Source: Navbharat Times April 18, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */