पुलिस ने रुकवाया मृत्युभोज: पिता की मौत पर मृत्यु भोज का आयोजन, दो भाई पर कोविड महामारी एक्ट में केस दर्ज - News Summed Up

पुलिस ने रुकवाया मृत्युभोज: पिता की मौत पर मृत्यु भोज का आयोजन, दो भाई पर कोविड महामारी एक्ट में केस दर्ज


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurDeath Banquet Organized On Father's Death, Case Filed Against Two Brothers In Kovid Epidemic Actपुलिस ने रुकवाया मृत्युभोज: पिता की मौत पर मृत्यु भोज का आयोजन, दो भाई पर कोविड महामारी एक्ट में केस दर्जजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।शहर के निकटवर्ती गंगाणी गांव में दो भाई पर पुलिस ने पिता की मौत के बाद मृत्यु भोज का आयोजन किए जाने को लेकर कोविड महामारी में केस बनाया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है। मामला जानकारी में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु भोज को रूकवाया गया।करवड़ थाने के हैडकांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि गंगाणी गांव में रहने वाले नारायण राम देवासी की 15 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। 24 की रात को डांगड़ी रात थी और रविवार को उसके पुत्रों निंबाराम और सुखाराम देवासी मृत्यु भोज का आयोजन कर दिया। मृत्यु भोज में सौ डेढ़ सौ लोग जमा हो रखे थे। तब पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। इस पर आयोजन को रूकवाने के साथ दोनों भाईयों के खिलाफ कोविड महामारी में केस बनाया गया।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */