पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर, जानिए किन देशों में कितने लोग हैं सबसे ज्यादा प्रभावित - News Summed Up

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर, जानिए किन देशों में कितने लोग हैं सबसे ज्यादा प्रभावित


पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर, जानिए किन देशों में कितने लोग हैं सबसे ज्यादा प्रभावितनई दिल्ली, एजेंसी। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है। चीन से होते हुए कोरोना अब पूरे दुनिया के अधिकतर देशों में फैल गया है। सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देशों की एक सूची जारी की गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के हवाले से सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने सबसे अधिक कोरोना संक्रमित देशों की सूची जारी की है। इस सूची में कोरोना वायरस से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है।अमेरिका में कोरोना के अब तक कुल 2,258,926 मामले सामने आए हैं। स्पेन में कोरोना के 190,839 मामले हैं। इटली में अब तक 172,434 मामले सामने आए हैं। फ्रांस में कोरोना के 149,130 मामले दर्ज किए गए हैं। जर्मनी में कोरोना से 141,397 लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। ब्रिटेन में 109,769 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, चीन में कोरोना के अब तक कुल 84,179 मामले दर्ज किए गए हैं। ईरान की बात करें तो यहां कोरोना से 79,494 लोग प्रभावित हुए हैं। टर्की में कोरोना से 78,546 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बेल्जियम में कोरोना से अब तक 37,183 लोग चपेट में हैं।यदि कोरोना से मरने वालों की बात कि जाए तो अमेरिका में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्‍या 32 हजार के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की सूची के अनुसार, यहां बीते 24 घंटों में 4491 मौतें हुईं, जो अब तक एक दिन में कोरोना वायरस से किसी भी देश में हुईं सबसे ज्‍यादा मौत हैं। अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 32,917 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं, कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में अब तक बीस लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख मरीज अकेले यूरोप के हैं। सत्तर फीसद मौतें अकेले यूरोप में हुई हैं। यूरोप के पांच देश इटली, स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सर्वाधिक प्रभावित हैं। पूरी दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। वहां मृतकों की संख्या 32 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।Posted By: Dhyanendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran April 18, 2020 11:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */