ऐप पर पढ़ेंपदमा। प्रतिनिधिपदमा प्रखंड अंतर्गत सरैया में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र पंच परिवार सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के सातवें दिन रात्रि में आयोजित भक्ति जागरण में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह पूर्व बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। उन्होंने महायज्ञ के आयोजन को विश्व कल्याण के लिए आवश्यक बताया। कहा कि परमपिता परमात्मा की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। हम सभी को अपनी दिनचर्या में कुछ समय निकालकर प्रभु का स्मरण अवश्य करना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों में भी अच्छे संस्कार डालने के लिए प्रभु भक्ति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जाना चाहिए। मौके पर पूर्व विधायक मनोज यादव, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, आईएएस एकेडमी हजारीबाग से अरुण मिश्रा, रीना मिश्रा, समिति के अध्यक्ष बलदेव पांडेय, उपाध्यक्ष मुनेश्वर मेहता, सचिव सत्येन्द्र कुमार राणा, उपसचिव नागमणी मेहता, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, उप कोषाध्यक्ष महेश मेहता, समिति के संयोजक मुखिया शांती देवी, रामचन्द्र मेहता, लाल किशोर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, अजित गिरि, शंकर यादव, सुरेश कुशवाहा, अनिल मेहता, अशोक कुमार कुशवाहा, यज्ञ संचालक सुरेश कुमार पांडेय, प्रेम पांडेय, अशोक पांडेय, महेंद्र पांडेय, सरोज पांडेय, गोपाल पांडेय, राजकुमार पांडेय, अजीत पांडेय, हीरालाल पांडेय, गोविन्द पांडेय, उमेश पांडेय एवं समस्त पंचायत वासी उपस्थित रहे। जोली छावड़ा जागरण धनबाद के भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर खूब झूमे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran February 12, 2023 21:10 UTC