पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने 4 घंटे के बाद काबू पाया, 2-3 करोड़ के नुकसान का अनुमान - Dainik Bhaskar - News Summed Up

पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने 4 घंटे के बाद काबू पाया, 2-3 करोड़ के नुकसान का अनुमान - Dainik Bhaskar


अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री राजीव अग्रवाल की है, वह एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैंआग सुबह 8 बजे शाॅर्ट सर्किट से लगी, 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से फैक्ट्री बंद हैदैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 02:08 PM ISTभोपाल/रायसेन. मंडीदीप स्थित अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में शनिवार को सुबह करीब 80 बजे आग लग गई। मौके पर भोपाल-रायसेन और मंडीदीप स्थित कंपनियों की 22 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड ने आग तक पानी पहुंचाने और रास्ता बनाने के लिए जेसीबी से फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ भी की। बताया जा रहा है आग लगने से 2-3 करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शर्म्ट सर्किट बताया जा रहा है।आग बुझाने के लिए अंदर पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इस पर जेसीबी से फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ कर रास्ता बनाया।इस फैक्ट्री में फोम और गत्ते बनाया जाता है। 24 मार्च को लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री बंद हो गई थी और इसे 21 अप्रैल को संभवत चालू होना था, इसे लेकर तैयारियां भी चल रही थीं। यह फैक्ट्री एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्रवाल समेत मंडीदीप के उद्योगपति मौके पर पहुंचे। शुरुआत में जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंचीं तो फायर फाइटर की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किए गए। एसडीएम विनीत तिवारी, एसडीओपी मलकीत सिंह और तहसीलदार संतोष बिटौलिया और मंडीदीप थाना प्रभारी राजेश तिवारी समेत नगर पालिका का अमला मौके पर आग बुझाने में जुटा रहा।आग बुझाने में जुटे फायरकर्मी। इस फैक्ट्री अनन्या पैकेजिंग के मालिक राजीव अग्रवाल हैं। वह एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं।इंडस्ट्रियल एरिया सतलापुर के टीआई गिरीश दुबे ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से दो-तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में लाइट बंद हुई थी, इसके बाद जब फिर से बिजली आई तो फैक्ट्री में आग लग गई।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 07:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */