Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadPalwalThe Accused Took The Young Man To The Farm, Shot Him In The Chest There, Case Filed Against 11Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपैसे न देने पर गोली मारकर हत्या: युवक को पकड़कर आरोपी खेत पर ले गए, वहां छाती में मार दी गोली, 11 पर केस दर्जपलवल 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपलवल। मृतक महेंद्र सिंह का फाइल फोटो।पलवल में शनिवार रात एक रुपयों के लेन-देने में हुए विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात होडल-बिछोर मार्ग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथी ही हत्या के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार को मृतक के परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा भी किया।थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रोहता पट्टी निवासी रतन सिंह ने शिकायत में कहा कि पट्टी के कुछ युवक धमकी देकर उनके बेटे महेंद्र से आए दिन पैसे मांगते रहते थे। दो-तीन दिन पूर्व उक्त युवकों ने महेंद्र को धमकी देकर उससे फिर पैसों की मांग की। लेकिन महेंद्र पैसे न होने से उनकी मांग पूरी नहीं कर सका। शनिवार देर रात महेंद्र को आरोपी पकड़ कर होडल-बिछोर रोड पर एक खेत में ले गए। वहां हरीश ने महेंद्र की छाती में गोली मार दी। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायलावस्था में महेंद्र को एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हरीश, तरुण, राहुल व लक्ष्मण सहित 11 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है।हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी हैंमृतक के चाचा अमर सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग थाने पहुंच गए। अमर ने कहा कि उनके भतीजे महेंद्र की हत्या करने के लिए आरोपी दो बाइकों व एक कार में पहुंचे थे। उन्होंने कहा आरोपी उनके पड़ोस में ही रहते हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 13:41 UTC