Hindi NewsNationalTwo Bank Accounts Seized In Raj Kundra's Kanpur, Kundra Transferred Huge Amount To Employee's Wife Accountपोर्न फिल्म मामला: राज कुंद्रा के कानपुर में दो बैंक खाते जब्त, उनकी प्रोडक्शन कंपनी के कर्मचारी की पत्नी को ट्रांसफर होता था पैसाकानपुर/मुंबई 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकराज कुंद्रा के पोर्न फिल्म मामले के तार अब कानपुर से भी जुड़ गए हैं। (फाइल फोटो)शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म मामले के तार कानपुर से भी जुड़ गए हैं। मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कुंद्रा के कानपुर के दो बैंक खाते जब्त किए हैं। दोनों खाते एसबीआई में हैं। बैंक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार दोनों खातों में करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। रविवार को बैंक खातों को जब्त करने के बाद कुंद्रा से जुड़ा एक और मामला सामने आया।सूत्रों ने बताया कि अरविंद श्रीवास्तव राज कुंद्रा की प्रोडक्शन कंपनी चलाता था। जबकि पैसा अरविंद की पत्नी हर्षिता को ट्रांसफर किया जा रहा था। उसके पिता एनपी श्रीवास्तव के अनुसार अरविंद दो साल से घर नहीं आया है। फरवरी-2021 में मुंबई पुलिस ने अरविंद के नाम लुकआउट नोटिस जारी किया था।अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलायामामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे मंगलवार को सुबह 11 बजे अपराध शाखा की संपत्ति इकाई (प्रॉपर्टी सेल) के दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।दीवार में छिपे मिले सीक्रेटदिन पहले राज कुंद्रा के अंधेरी वाले ऑफिस में पुलिस को एक मिस्ट्री वॉल और उसमें छिपाई गई अलमारी का पता चला। शनिवार को पुलिस ने नए सिरे से इस ऑफिस की तलाशी ली। क्राइम ब्रांच को अलमारी में कुछ बॉक्स और कई फाइलें मिली हैं जिनमें क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जानकारियां हैं।121 इरॉटिक वीडियो बेचने की तैयारी थीजांच अधिकारियों ने न्यूज चैनल को बताया है कि कुंद्रा 121 इरॉटिक वीडियो बेचने की फिराक में थे। इसके लिए उनकी एक बड़ी डील को लेकर बात चल रही थी। इस सौदे से करोड़ों रुपए की कमाई की बात सामने आई है। अभी यस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ अफ्रीका में कुंद्रा के बैंक खाते की जांच की जा रही है। मामला पैसों से जुड़ा है, इसलिए अब ED भी राज के खिलाफ FEMA और PMLA के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में है।
Source: Dainik Bhaskar July 27, 2021 00:35 UTC