प्रकाश पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, गुरुद्वारा गुरु का ताल में की गई भव्य सजावट - News Summed Up

प्रकाश पर्व में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, गुरुद्वारा गुरु का ताल में की गई भव्य सजावट


आगरा(ब्यूरो) । सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वावधान मे गुरुद्वारा माईथान पर सुबह सात बजे से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भाई निर्मल सिंह खालसा हजूरी रागी गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली, भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, ज्ञानी ओंकार सिंह, भाई बृजेंद्र सिंह, भाई मेजर सिंह और बीबी रानी सिंह ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इसके अलावा गुरुद्वारा कलगीधर, गुरुद्वारा शहीदनगर में भी कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने संगत को गुरु वाणी का गायन कर निहाल किया।भव्य सजावट और आतिशबाजीप्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर आकर्षक लाइटिंग की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया। मंगलवार को सुबह से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩा शुरू हो गई थी। रात आठ बजे गुरुद्वारे पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।प्रभात फेरी निकालीमहिला मंडल, मित्र मंडल गुरुद्वारा गुरु दरबार ताजगंज से गुरु नानक नाम लेवा संगत की ओर से गुरु नानक देव जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालु पूरे रास्ते श्रद्धा भाव के साथ सतनाम वाहेगुरु सिमरन करते रहे। रास्ते में कई जगह आतिशबाजी की गई। प्रभात फेरी में गुरु रूप गुरु प्यारी संगत का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत हुआ। गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा ताजगंज पहुंचने पर प्रधान बृजमोहन अरोड़ा द्वारा संगत का स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर केसर आसवानी, चांदनी भोजवानी, पूजा मोटवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकानी, वाणी बसरानी, महिमा नाजवानी, भावना बसरानी, दिशा लालवानी, कोमल नाजवानी,मुस्कान लालवाली ,कविता ज्ञानचंदानी ,दिव्या मोटवानी, नंदनी तुलसानी आदि उपस्थित रहीं।


Source: Dainik Jagran November 09, 2022 00:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */