ऐप पर पढ़ेंफतेहपुर। संवाददाताबुढ़वा के लक्ष्मी नारायण मन्दिर में परमार्थ प्रेरणा समिति के तत्वावधान में प्रभात जागरण का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। भजन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर होते नजर आए।समिति के संरक्षक जगमोहन लाल मिश्रा एवं रामआसरे अवस्थी ने जागरण मंडल के सदस्यों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। गांव में 21 जुलाई 2002 को प्रभात फेरी की शुरुआत की गई थी। तब से अनवरत सुबह चार बजे से महिलाएं, पुरुष लक्ष्मी नारायण मंदिर से साज बाज के साथ श्रीराम जयराम जय जय राम जय सियाराम की धुन के साथ पूरे गांव में प्रभात जागरण का करते हैं। एक घंटे पूरे गांव में घूमने के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में ही भजन के बाद समाप्त किया जाता है। इससे पूरे गांव में आध्यात्मिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा विद्यार्थी एवं कृषि कार्य करने वाले लोग समय से जागकर अपने कार्य में लग जाते हैं। इस मौके पर राजनारायण सचान, जगदीश पाण्डेय, मोतीलाल दिवाकर, छुन्ना अवस्थी, विनय द्विवेदी, प्रवीण चौधरी, रामचंद्र यादव, महेश बाल्मीक, श्रीदेवी, संतोष कुमारी आदि शामिल रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran July 22, 2023 02:28 UTC