प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या - News Summed Up

प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या


सिंगरौली। इंटरकास्ट विवाह का घर वालों ने जब विरोध किया तो गांव के बगीचे में नाबालिंग प्रेमिका का अपने प्रेमी के साथ रस्सी से लटकता हुआ शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनाका खिच गया, तो वही इस लव लाइफ का अंत हो गया। प्रथम दृष्टा में पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग एवं आत्महत्या मान रही है। यह घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के ओखरवाल गांव से सामने आ रही है।दोनों परिवारों में रारबताया जा रहा है कि पेड़ में रस्सी से लटकता हुआ शव मिलने की सूचना पर माड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुची थी, लेकिन लड़की के परिजन पुलिस को लाश नही उतारने दिए। उनका आरोप था कि उनके बेटी की हत्या करके उसकी लाश को लटका दिया गया। तो वही लड़के के परिजन प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे है। दो पक्षों में हुई रार के चलते पुलिस कार्रवाई पूरी नही हो पाई और पुलिस दोनों पक्षों को समझाइस देकर आगे की कार्रवाई कर रही है।कंम उम्र के रहे है प्रेमिका-प्रेमीजो जानकारी आ रही है उसके तहत प्रेमी-प्रेमिका दोनो अलग-अलग जाती के होने के साथ ही प्रेमिका की आयु महज 15 साल रही है, जबकि उसके प्रेमी की आयु 18 साल बताई जा रही है। इंटरकास्ट इस प्रेम सबंध का दोनों ही परिवार लगातार विरोध कर रहे थें। जिसके चलते माना जा रहा है कि युवक-युवती बगीचे में पहुचे और दोनों एक ही रस्सी से लटक कर अपनी जीवन लीला षायद यह सोच कर सामाप्त कर लिए कि जीते जी तो एक नही हो सकते है, ऐसे में एक साथ इस दुनिया को ही अलविदा कहेगें, बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar June 25, 2023 18:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */