Hindi NewsLocalUttar pradeshFatehpurBijauliMLA Distributed Blankets In FatehpurLatest Fatehpur News, Fatehpur Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskarफतेहपुर में विधायक ने बांटे कंबल: गांव में गरीबों को मिली राहत, लोग रहे मौजूदराजेश कुमार | बिजौली (बिंदकी), फतेहपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकबांटे कंबल।फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक की डारीखुर्द ग्राम पंचायत के ककरैहा गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि कल्लू यादव तथा स्थानीय लेखपाल अभय पटेल भी मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में चंद कली, लीलावती, केश कली, रामरति, सिया दुलारी, बबलू, रामसेवक, बच्ची लाल, रामकुमार, रामनारायण सहित लगभग सैकड़ों ग्रामीणों को कंबल मिले। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
Source: Dainik Bhaskar January 02, 2026 12:49 UTC