फरीदाबाद में कार के अंदर मिली दो सगे भाइयों की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका - News Summed Up

फरीदाबाद में कार के अंदर मिली दो सगे भाइयों की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका


हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। नवीन नगर इलाके में दो सगे भाईयाें की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों के शव देर रात अगवानपुर रोड पर कार के अंदर मिले। मृतकों की पहचान रोशन नगर निवासी 44 वर्षीय कुंदन कुमार और 38 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाए हैं।स्वजन से पता चला है कि दोनों भाई शुक्रवार सुबह कार लेकर घर से निकले थे। देर शाम तक जब वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी कार नवीन नगर इलाके में अगवानपुर रोड पर खड़ी मिली। उसके अंदर दोनों के शव थे।पोस्टमार्टम से होगा खुलासा आस-पास के लोगों ने बताया कि कार सुबह 10 बजे से खड़ी थी, लेकिन किसी ने कार की तरफ ध्यान नहीं दिया, क्योंकि वहां सड़क किनारे और भी कारें खड़ी रहती हैं। पुलिस ने बताया कि कुंदन कुमार सेना से सेवानिवृत्त थे और रंजन कुमार छोटा मोटा काम करते थे।


Source: Dainik Jagran March 07, 2026 16:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */