बंगाल की हिसा के विरुद्ध विहिप करेगी आंदोलन - News Summed Up

बंगाल की हिसा के विरुद्ध विहिप करेगी आंदोलन


संवाद सहयोगी, राजमहल : विहिप के जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा उर्फ गोपी साहा ने कहा कि जिस प्रकार से ममता सरकार ने जीत के नशे में अपनी पार्टी के हिसक जिहादी तत्वों को खुली छूट दे रखी है वह घोर निदनीय है। संविधान की शपथ लेकर कोई नवनिर्वाचित सरकार अपने नागरिकों पर ऐसे भीषण अपराध करा सकती है, यह अकल्पनीय है। कहा कि ममता सरकार अपनी ओछी नीतियों के चलते हिन्दू समाज की शक्ति का अहसास नहीं कर पा रही है। विश्व हिन्दू परिषद ने ऑनलाइन बैठक कर बंगाल सरकार से अविलंब हिसा रोकने तथा अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग की है। केंद्र सरकार से भी कठोर संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग कर बंगाल के हिन्दुओं की जान- माल की सुरक्षा एवं अपराधियों को दंड सुनिश्चित कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बंगाल के उपद्रवी रोहिग्या और बांग्लादेशी जिहादी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का भी यह सही समय है। केंद्र सरकार द्वारा गृह मंत्रालय का उच्चस्तरीय जांच दल भेजा जाना स्वागत योग्य कदम है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ में भी सुनवाई शुरू हो गई है। यह भी अच्छा कदम है परंतु शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कोरोना की परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए विहिप द्वारा आठ मई से सभी जिला व प्रखंडों में ऑनलाइन प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 07, 2021 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */