बीजेपी अपने कद्दावर नेताओं की बंगाल में रैली आयोजित करवाने में जुटी हुई है, वहीं ममता बनर्जी की सरकार बीजेपी नेताओं की हेलीकॉप्टर लैंड करने की इजाजत नहीं दे रही है. दरअसल, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बाद अब शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के हेलीकॉप्टर को भी पश्चिम बंगाल में उतरने की इजाज़त नहीं दी गई है. संविधान हमें इजाजत देता है कि अलग-अलग राजनैतिक दलों के लोग अपनी बात जनता के बीच रखें. योगी आदित्यनाथ बोले, बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो टीएमसी के गुंडे गली में तख्ती लटकाकर घूमेंगेइससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली की इजाज़त न मिलने के बावजूद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां रैली की. शवनवाज हुसैन ने कहा, ‘ममता बनर्जी की सरकार ने मुर्शिदाबाद में मेरी सभा को इजाजत न देकर मुझे रोकने की कोशिश की है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं और न ही रूकने वाला हूं.'
Source: NDTV February 06, 2019 05:36 UTC