Hindi NewsLocalPolice Arrested Eight Thief In Buxar; Police Recovered Scorpio And Mobile; Bihar Crime News Latestबक्सर में पुलिस की गिरफ्त में 8 चोर: पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 स्कॉर्पियो, 9 मोबाइल और ज्वेलरी भी बरामदबक्सर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस स्टेशन में गिरफ्तार चोर।बक्सर पुलिस गठित छापेमारी दल द्वारा अंतरजिला चोरों के गिरोह का पर्दाफाश मंगलवार को कर दिया गया। टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न थानों में विगत कुछ दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के समान भी बरामद कर लिया गया है। बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र, नगर थाना क्षेत्र एवं मुफसिल थाना क्षेत्र के शहरी इलाके जुड़ा हुआ है। जिनमें चोरी की घटनाएं लगातार घट रही थीं। पुलिस ने 8 चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 स्कॉर्पियो, 9 मोबाइल और ज्वेलरी भी बरामद किया है।शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरीबक्सर SP नीरज कुमार के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक नगर अंचल मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसको लेकर 24 घंटे में अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर एक साथ आठ चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आठों चोर भोजपुर जिले के विहिया थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव के हैं, जो नशे की लत व अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। चोरों में धरहरा निवासी रूपेश कुमार उर्फ पिन्टु, जज बाजार निवासी भजनी कुमार गुप्ता,राजा बाजार निवासी रवि कुमार गुप्ता व शादाम हाशमी,नवाडीह निवासी मुन्ना कुमार यादव,आदर्श बिहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार गुप्ता, अंकित राज, कुकुरहा निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं।छापेमारी टीम में कौन-कौन थे शामिलछापेमारी टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुफसिल थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 04:11 UTC