बादलों की गर्जना, गर्मी से बड़ी राहत: ​​​​​​​अलवर में दोपहर बाद बारिश, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान, उमस से मिली राहत - News Summed Up

बादलों की गर्जना, गर्मी से बड़ी राहत: ​​​​​​​अलवर में दोपहर बाद बारिश, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान, उमस से मिली राहत


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarRain In Alwar After Noon, Temperature Had Reached 44 Degree Celsius, Relief From Humidityबादलों की गर्जना, गर्मी से बड़ी राहत: ​​​​​​​अलवर में दोपहर बाद बारिश, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तापमान, उमस से मिली राहतअलवर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकअलवर में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी।अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बारिश होने से उमस से भी काफी राहत मिली है। शहर में कई जगहों पर पानी भर गया। शहर में ड्रेनेज सिस्टम खराब होने के कारण थोड़ी बारिश में ही सड़कें लबालब हो जाती है।मानसून की बारिश का इंतजारजिले के लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है। जुलाई माह के पहले सप्ताह में मानसून के दस्तक देने की संभावनाएं आगे बढ़ने लगी है। हालांकि अभी मौसम विशेषज्ञों ने यह दावा नहीं किया है कि यह मानसून की बरसात है।बारिश से किसानों को फायदायह बारिश किसानों के लिए बड़ी फायदेमंद है। काफी जगहों पर खरीफ की बाजरे की फसल की बुआई हो चुकी है। कुछ जगहों पर अभी होना बाकी है। दोनों के लिए यह बारिश काम की है। जहां फसल खड़ी है उनमें रौनक लाएगी। वहीं जहां बुआई होना शेष वहां अब खरीफ की बुआई की जा सकेगी। लेकिन एक बार अच्छी बारिश होने का इंतजार है।बांधों में भी पानी नहींफिलहाल बांधों में भी पानी की आवक नहीं है। अलवर जिले में 18 बांध सूखे हैं। केवल सिलीसेढ़, मंगलसर व मानसरोव बांध में ही पानी है। जिले के अधिकतर बांधों को बारिश का इंतजार है। तेज व लगातार बारिश होने के बाद बांधों में पानी की आवक तेजी से हो सकेगी। वैसे भी जिले में भूजल काफ नीचे जा चुका है। इस कारण बारिश जितनी होगी उतना अधिक फायदा हो सकेगा।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2021 10:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */