बारिश की नई खबर - News Summed Up

बारिश की नई खबर


मौसम वाली खबर\Bहैंडिंग नहीं बदलना है\B100% बारिश का अनुमान लगाया है मौसम विभाग ने 2020 में2019 में देर से आई बारिश और आखिर की बाढ़ से खेती को हुआ था नुकसान2 तिहाई आबादी की इनकम खेती से जुड़ी, बेहतर फसल से इकॉनमी को मिलेगा बूस्टविसं, नई दिल्ली: कोरोना संकट में खस्ताहाल होती इकॉनमी के बीच बुधवार को अच्छी खबर आई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार मॉनसून सामान्य रहेगा। मॉनसून में 96 से 100% बारिश को सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग ने 100% बारिश का अनुमान लगाया है। केरल तट पर यह 1 जून को टकराएगा। पिछली बार वहां 8 दिन की देरी से पहुंचा था। मॉनसून एक्सप्रेस दिल्ली 5 दिन की देरी से 27 जून को आएगी और 22 सितंबर को यहां से विदा लेगी। हालांकि देश से विदाई का समय 15 अक्टूबर है।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2020-21 में भारत की विकास दर गिरकर 1.9% रहने के आसार जताए हैं। झमाझम बारिश का अनुमान इकॉनमी में नई जान फूंक सकता है, क्योंकि देश में ज्यादातर खेती मॉनसूनी बारिश पर टिकी है। अच्छी बारिश मतलब बेहतर फसल। इससे खाने-पीने की चीजों की महंगाई काबू में रहेगी। गांवों में पैसे की आमद बढ़ेगी, तो रोजगार के साथ बाजार में मांग बढ़ेगी, जो देश के विकास की रफ्तार को तेज करेगी। साथ ही, कम महंगाई रिजर्व बैंक को ब्याज दरें और घटाने का हौसला देगी। भारत की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। एग्रिकल्चर सेक्टर से 40-50% रोजगार जुड़ा है। ऐसे में लॉकडाउन पीरियड के बाद इकॉनमी को पटरी पर लाने में यह सहायक साबित होगा।


Source: Navbharat Times April 16, 2020 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */