Hindi NewsLocalMpBhopalElectricity Company In Bhopal Will Now Collect Bill In Private Way, Will Also Pay Commission, For The First Time Such An Experimentबिजली बिल वसूलो, कमीशन पाओ: भोपाल में बिजली कंपनी बिल वसूूली देगी प्राइवेट हाथों में, एक बिल पर 10 रुपए तक देगी, पहली बार ऐसा प्रयोगभोपाल 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।भोपाल में बिजली कंपनी अब प्राइवेट तरीके से बिलों की वसूली करेगी। बदले में प्रति बिल 10 रुपए तक कमीशन भी देगी। बिलों की वसूली का जिम्मा निजी हाथों में सौंपने का फैसला पहली बार लिया गया है। कंपनी ने प्राइवेट कंपनी या व्यक्ति से आवेदन भी मांगे हैं। कंपनी पहले ही मीटर रीडिंग निजी हाथों में सौंप चुकी है।बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के अलावा लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसके चलते ही बिल भुगतान का कार्य एजेंट के रूप में कराने पर निर्धारित कमीशन देने की योजना शुरू की है। कोई भी व्यक्ति/एजेंसी या संस्था कंपनी के एजेंट के रूप में बिल भुगतान जमा करने का कार्य कर सकता है। योजना के तहत कंपनी द्वारा प्रत्येक एजेंट को बिल भुगतान पर एक निर्धारित कमीशन दिया जाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि जो भी एजेंट के रूप में कंपनी के साथ कार्य करना चाहते हैं वे कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।इतना मिलेगा कमीशन5000 रुपए तक बिल है तो उस पर 5 रुपए प्रति बिल मिलेंगे।5001 या इससे अधिक राशि का बिल होने पर 10 रुपए प्रति बिल के हिसाब से मिलेंगे।कमीशन के अलावा जीएसटी का भुगतान भी किया जाएगा।इसलिए पड़ी जरूरतअफसरों का कहना है कि फील्ड में तो पर्याप्त कर्मचारी हैं। बिल की राशि प्राप्त करने के लिए संख्या कम है, इसलिए बिल राशि प्राप्त करने के लिए प्राइवेट तौर पर व्यवस्था की जा रही है।26 आखिरी तारीखकंपनी ने इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया है। जिसमें 26 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।ये भी जानें
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 00:54 UTC