बिहार में कैसे बढ़ेगी कांग्रेस, राहुल करेंगे विधायकों संग मंथन: 9 जुलाई को सभी 19 MLA की दिल्ली में बैठक, प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग साधने की हो रही थी मांग - News Summed Up

बिहार में कैसे बढ़ेगी कांग्रेस, राहुल करेंगे विधायकों संग मंथन: 9 जुलाई को सभी 19 MLA की दिल्ली में बैठक, प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग साधने की हो रही थी मांग


Hindi NewsLocalBiharRahul Gandhi To Meet Bihar Congress MLAs In Delhi On July 9बिहार में कैसे बढ़ेगी कांग्रेस, राहुल करेंगे विधायकों संग मंथन: 9 जुलाई को सभी 19 MLA की दिल्ली में बैठक, प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग साधने की हो रही थी मांगपटना 6 घंटे पहले लेखक: प्रणय प्रियंवदकॉपी लिंकराहुल गांधी, कांग्रेस नेता।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सभी 19 कांग्रेसी विधायकों को मुलाकात के लिए 9 जुलाई को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में राहुल गांधी सभी विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ाने और संगठन को नए तरीके से मजबूती देने के लिए विधायकों से राय ली जाएगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार कांग्रेस के अंदर सोशल इंजीनियरिंग को साधने की मांग हो रही है।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा लगातार मांग कर रहे हैं कि बिहार कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों के चयन में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाए। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था।ट्विटर पर उन्होंने राहुल गांधी को टैग भी किया था। शर्मा का कहना है कि जब तक सभी समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, बिहार में कांग्रेस को मजबूती नहीं दी जा सकेगी। अब इसकी कवायद तेज हो गई है।दिल्ली में हुई थी बैठककुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, निखिल कुमार, मीरा कुमार और डॉ. अशोक कुमार राम ने खास बैठक की थी। पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के आवास पर चारों नेताओं के बीच मीटिंग हुई थी। संगठन में पदों को लेकर एकमत होने को लेकर चर्चा की गई थी। साथ ही राहुल गांधी से मिलने का भी वक्त मांगा गया था।3 जुलाई को बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने की थी बैठक।भास्कर से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा था कि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है। कांग्रेस की बाकी एक्टिविटी को लेकर बात हुई है। कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात से पहले आपस में रणनीति बनाई गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास से भी महत्वपूर्ण मुलाकात की थी। उन्होंने भक्त चरण दास को बिहार की पार्टियों में सोशल इंजीनियरिंग की स्थिति समझाई थी।भक्त की लिस्ट में इनका नामबिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कुछ नाम तय भी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राजेश राम का नाम प्रस्तावित किया है। वे दलित वर्ग से आते हैं और कुटुम्बा से दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके पिता दिलेश्वर राम बिहार सरकार में मंत्री रहे।कांग्रेस में पिछली बार की तरह इस बार भी चार कार्यकारी अध्यक्ष हो सकते हैं। इसमें ढाका के पूर्व विधायक मनोज सिंह (राजपूत), बेगूसराय से पूर्व विधायक अमित भूषण (भूमिहार), पटना साहिब से चुनाव लड़कर हार चुके भागलपुर के प्रवीण कुशवाहा (कोयरी), बांकीपुर से 2015 में चुनाव लड़ कर हार चुके आरा के रहनेवाले कुमार आशीष (कायस्थ), प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे शाहाबाद के शकील उर्र रहमान (मुसलमान) के नाम प्रस्तावित किए जाए जाने की जानकारी मिल रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */