Hindi NewsLocalBiharRJD Tej Pratap V S JDU Sanjay Singh On Bihar Mein Pagal Vikasबिहार में पागल कौन....'विकास' कि 'तेजप्रताप': लालू के बड़े बेटे ने डेवलपमेंट को 'पागल विकास 'कहा तो JDU के संजय सिंह बोले-जो जैसा रहता है वही कहता हैपटना 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकJDU प्रवक्ता संजय सिंह और तेजप्रताप यादव।बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है। बिहार विधान मंडल परिसर में बारिश का पानी भर जाने की वजह से तेजप्रताप यादव आग बबूला हो गए हैं। सोशल मीडिया पर विधान मंडल में पानी के वीडियो को लगाते हुए लालू यादव के बड़े बेटे ने लिखा है कि बिहार विधानमंडल परिसर में डबल इंजन वाली सुशासनी नाव पर हिचकोले खाता “पागल विकास”..! तेजप्रताप यादव बिहार की सरकार और उसके काम को पागल विकास का दर्जा दे रहे हैं। इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। सत्तारुढ़ दल के नेता तेजप्रताप पर हमले कर रहे हैं।सोशल मीडिया में तेजप्रताप के इस पोस्ट पर बवाल।यह बयान उनके संस्कार का परिचय : संजयतेजप्रताप यादव के इस बयान के बाद JDU के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जो जैसा रहता है, उसको दुनिया भी उसी की तरह नजर आती है। यह बयान उनके संस्कार का परिचय देता है। किस स्तर की सोच है ये उनके शब्दों से पता चलता है। एक भाई दिन में सपना देखता है तो दूसरा भाई गाली-गलौज करता है। जिसको विकास की समझ नहीं होगी, उसके लिए विकास पागल तो हो ही जाएगा। कुल मिलाकर यह तेजप्रताप यादव के परिवार की सभ्यता बताती है। ये वो लोग हैं, जो PM मोदी को भी भी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे ही लोगों के कारण राजनीति का स्तर गिर रहा है।एक बड़े नेता पुत्र को ये शब्द शोभा नहीं देतेवहीं, इस बयानबाजी के बाद वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं कि किसी भी राजनेता के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना शोभा नहीं देता है। खासकर, जब आप एक बड़े नेता पुत्र हों और आप प्रदेश में मंत्री रह चुके हों। तेजप्रताप यादव को अपने भविष्य की राजनीति के लिए इन शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए। इसी बिहार में आप मंत्री रहे हैं, आपके परिवार ने 15 साल तक राज किया है। हालांकि तेजप्रताप यादव इस तरह के शब्दों के प्रयोग के लिए जाने भी जाते हैं। उन्होंने CM-PM के लिए भी कई बार कठोर शब्द कहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar June 27, 2021 07:52 UTC