Hindi NewsLocalBiharCriminals Threatend RJD MLA Mukesh Raushan On Mobile; Police Registred Case; Bihar Crime Latest Newsबिहार में 2 MLA को जान से मारने की धमकी: डॉ. संजीव कुमार को फेसबुक तो डॉ. मुकेश रोशन के मोबाइल पर आए थ्रेट, बोले- अपराधियों का बढ़ गया है मनोबलवैशाली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस को जानकारी देते राजद विधायक डॉ. मुकेश रोशन।बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शनिवार को परबत्ता के जनता दल यूनाईटेड (JDU) विधायक डॉ संजीव कुमार को सोशल मीडिया पर और महुआ के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक डॉ. मुकेश रोशन को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों विधायकों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।विधायक के मोबाइल पर मिली धमकीराजद विधायक मुकेश रोशन का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शनिवार की शाम 5 बजकर 04 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9934460447 पर 8126533164 नंबर से फोन किया गया और उन्हें पहले भद्दी भद्दी गालियां दी गई और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि वह जनता की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़ा करते रहते हैं। इसी कारण उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे वह चुप हो जाए।किसी से डरने वाला नहीं हूंविधायक मुकेश ने यह भी कहा कि उनके पिता की भी हत्या कर दी गई थी। इससे परिवार के लोग और भी डरे हुए हैं, लेकिन इन धमकियों से जनसेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ में निर्माणाधीन ऑक्सीजन गैस प्लांट मामला को भी उठाया। विधायक ने बताया कि निर्माण काम में घटिया सामग्री इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया था। इसको लेकर महुआ थाना में आवेदन देकर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि इसी मामले को लेकर एक राजनीतिक साजिश के तहत जान से मारने की धमकी मिली है।जदयू विधायक ने खुद दी धमकी की जानकारी।खगड़िया में बदमाशों का बढ़ गया है मनोबलJDU विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि गौतम कुमार पोद्दार के फेसबुक एकाउंट पर 22 जून 2021 के एक पोस्ट पर शनिवार 17 जुलाई को नितेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है कि कल तक परबत्ता विधायक को गोली मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले में जिस प्रकार से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है उसे देखते हुए पोस्ट की टिप्पणी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि इस धमकी की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन इस पर त्वरित करवाई करते हुए नितेश कुमार को अविलंब गिरफ्तार करे।अपराधी के खिलाफ की गई शिकायत।फेसबुक पर कमेंट के जरिए धमकीदरअसल, परबत्ता विधानसभा के जदयू के उपाध्यक्ष गौतम कुमार पौद्दार के फेसबुक अकाउंट पर नीतेश कुमार ने लिखा है कि कल परबत्ता के विधायक संजीव कुमार को गोली मार दिया जाएगा। इस पर JDU विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताते हुए कहा कि मुझे लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। धमकी देनेवाले दोषियों को अब तक पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार करने में सफलता नहीं पायी है। साथ ही ये भी बताया है कि विधानसभा चुनाव के समय भी उन पर जानलेवा हमला किया गया था। लेकिन, आज तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया। अब तक अपराधी बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं।जदयू उपाध्यक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायतवहीं, परबत्ता विधानसभा के जदयू उपाध्यक्ष गौतम पोद्दार ने भी परबत्ता थाना में आवेदन के जरिये फेसबुक पर नीतेश कुमार नामक युवक के द्वारा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है। परबत्ता थाने की पुलिस भी छानबीन में लगी हुई है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 14:01 UTC