नंदनी से रचाई शादी, फिर छोड़ दिया घर हालांकि, उनके रिश्ते को समाज ने स्वीकार नहीं किया। बावजूद इसके गोलू और नंदनी इसे आगे बढ़ाने में जुट गए। जल्द ही उनका प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी रचा ली। इस बीच गोलू ने अपने घर से भी दूरी बना ली और करगहर में ही कमरा किराये पर लेकर नंदनी के साथ रहने लगा।परिजन गोलू को लेकर गए घर, पर बहू को देख कर मां हो गई बेहोश बताया जा रहा कि 16 जून के बाद से गोलू घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने किसी तरह उससे मुलाकात की और फिर एक दिन गोलू को समझाकर अपने घर ले गए। पति के अचानक घर से जाने का पता जैसे ही नंदनी को हुआ तो वो तुरंत ही अपने ससुराल यानी गोलू के घर पहुंच गई। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।
Source: Navbharat Times June 28, 2021 09:22 UTC