बेलगाम बोलेरो ने 2 बाइक को मारी टक्कर, 3 मौत: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बोलेरो ने पति-पत्नी समेत 3 को रौंद डाला, भागते वक्त बाइक सवार को मारी टक्कर - News Summed Up

बेलगाम बोलेरो ने 2 बाइक को मारी टक्कर, 3 मौत: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बोलेरो ने पति-पत्नी समेत 3 को रौंद डाला, भागते वक्त बाइक सवार को मारी टक्कर


Hindi NewsLocalBiharPatnaChhapraBihar News; 4 Died While 2 Injured In A Road Accident In Chhapraबेलगाम बोलेरो ने 2 बाइक को मारी टक्कर, 3 मौत: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बोलेरो ने पति-पत्नी समेत 3 को रौंद डाला, भागते वक्त बाइक सवार को मारी टक्करछपरा 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्षतिग्रस्त बोलेरो और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़।छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो ने शनिवार को पति-पत्नी समेत 3 लोगों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बोलेरो चालक कोपा थाना क्षेत्र में एक बाइक को टक्कर मारने के बाद भागने के क्रम में रिविलगंज बाजार के पास भी दूसरी बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया।दोनों हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है।मृतकों में रसूलपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी देवेंद्र पांडे के पुत्र माधव पांडे ( 55 वर्ष), उनकी पत्नी मुन्ना पांडे (50 वर्ष) और दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा गांव निवासी नंदकिशोर सोनी के पुत्र विवेक कुमार सोनी (30 वर्ष) शामिल है। वहीं, घायल युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा गांव निवासी मदन प्रसाद का पुत्र राधेश्याम ( 25 वर्ष) है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी माधव पांडे अपनी पत्नी मुन्ना पांडे के साथ बाइक से छपरा लौट रहे थे। इसी बीच सीवान से छपरा आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर कोपा थाना अंतर्गत नवका बाजार के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।वहीं, दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर तेजी से भागने के क्रम में रिविलगंज थाना अंतर्गत नवका बाजार के समीप एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दूसरे हादसे में दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा निवासी विवेक सोनी की मौत मौके पर हो गई। दुर्घटना में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है।इस दुर्घटना के बाद रिविलगंज में लोगों के बीच काफी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम अपने मित्र विवेक सोनी के साथ बाइक से अपने घर दाउदपुर जा रहा था। इसी बीच रिविलगंज थाना अंतर्गत टेकनिवास गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विवेक सोनी की मौत हो गई है।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */