Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurThieves Were Able To Break Only One Lock, If The Second Lock Was Not Broken, They Ran Awayबैंक में चोरी का प्रयास: एक ही ताला तोड़ पाए चोर, दूसरा ताला नहीं टूटा तो भाग खड़े हुएजोधपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस बैंक में कल रात चोरी का प्रयास हुआ।जोधपुर जिले के बालेसर पुलिस थाना क्षेत्र के बेलवा गावं में कल रात चोरों ने यूको बैंक के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस अब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज संभाल रही है ताकि उसके आधार पर चोरों का पता लगाया जा सके।बेलवा खत्रिया ग्राम पंचायत के सरपंच हाथीसिंह इंदा ने बताया कि बेलवा खत्रिया ग्राम पचांयत स्थित यूको बैंक की शाखा में कल रात को अज्ञात चोर आए एवं बैंक के आगे लगे हुऐ शटर के ताले तोड़कर शटर को ऊपर किया। उसके बाद शटर के अंदर बने चैनल गेट को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चैनल गेट मजबूत होने के कारण चोर उसे तोड़ नही पाए। इसके बाद चोर वहां से भाग गए। बैंक का आज अवकाश होने के कारण कर्मचारी तो आए नही लेकिन पड़ोसी आए तो ताले टूटे देखकर पुलिस एवं बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चोरो की करतूत सामनें आई।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो का पता लगाने में जुटी हुई हैं। फुटेज में दो युवक नजर आ रहे है।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 09:33 UTC