कोरोना के संकट काल के दौरान ऑक्सीजन के लिए भटकते हुए लोगों की मदद के लिए गाजियाबाद का एक गुरुद्वारा आगे आया है। इंदिरापुरम इलाके में बने इस गुरुद्वारे में जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत हुई है। इस लंगर में तमाम मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए आए हैं, जिनकी मदद कराई जा रही है।
Source: Navbharat Times April 23, 2021 12:45 UTC