भतीजे के मुंडन में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे तीनों भाई, एक साथ उठी अर्थी - News Summed Up

भतीजे के मुंडन में शामिल होने दिल्ली से गांव आए थे तीनों भाई, एक साथ उठी अर्थी


नंदलाल साह व शालीग्राम साह की सगी बहन है, रुक्मिणी देवी जो घटना में सुरक्षित बचने के बाद इलाजरत है। नंदलाल साह के पौत्र अर्थात नंदलाल साह के बड़े पुत्र मनीष साह के एक वर्षीय पुत्र का मुंडन संस्कार था।नंदलाल साह और शालीग्राम साह सगे भाई हैं। मृतकों में नंदलाल का एक पुत्र कृष्णा कुमार है जबकी शालीग्राम साह के दो पुत्र सन्नी देवल व बॉबी देवल शामिल है।संवाद सूत्र, जागरण। घटना में मृत हुए सभी एक ही परिवार के सदस्य है। तीनों मृतक अपने एक वर्षीय भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने दिल्ली से गांव पहुंचे थे।बीते मंगलवार को सन्हौला थाना क्षेत्र के महदेवापुर काली मंदिर में उक्त बच्चे का मुंडन संस्कार किया गया था। मुंडन संस्कार के बाद बुद्धवार को सभी स्नान करने नदी तट पहुंचे थे, तब यह घटना हो गई।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया। बुद्धवार देर शाम बरारी श्मशानघाट में दाह संस्कार कर दिया गया। तीनो मृतकों को मुखाग्नि नंदलाल साह के पुत्र मनीष साह ने दी।रस्सी के टूटने पर घटी घटनानदी तट पर नहा रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक अपने स्वजनों के साथ घोघा गोल सड़क दुर्गा मंदिर के समीप कटरिया नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान ये लोग 'रील' बनाने लगे। नदी में बने निजी कच्ची संपर्क पथ में ह्यूम पाइप लगी है।


Source: Dainik Jagran March 12, 2026 07:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */