भतीजे ने तेजधार हथियार से वार कर ताऊ को उतारा मौत के घाट - News Summed Up

भतीजे ने तेजधार हथियार से वार कर ताऊ को उतारा मौत के घाट


Hindi NewsLocalHaryanaSonipatNephew Attacked Uncle With A Sharp Weapon And Killed Himभतीजे ने तेजधार हथियार से वार कर ताऊ को उतारा मौत के घाटसोनीपत एक दिन पहलेकॉपी लिंकफरार आरोपी ने सिर व गर्दन पर किया था हमलाभास्कर न्यूज | सोनीपतभटाना जाफराबाद में गुरुवार शाम को जमीनी विवाद के चलते ताऊ की भतीजे ने तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिस समय आरोपी ने हमला किया किसान खेत गोड़ी लगा रहा था। हत्या की वारदात से परिजन स्तब्ध हैं। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वारदात की सूचना पुलिस को दी। मोहाना थाना प्रभारी राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद एफएसएल टीम को सूचना दी गई।रामकरण 54 वर्ष गांव भटाना जाफराबाद का रहने वाला था। पेशे से रामकरण किसान था। मोहाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया रामकरण के बेटे सुमित से जानकारी ली गई। सुमीत ने बताया उनकी एक खेवट है। जमीन को लेकर उनका चाचा के लड़के के साथ विवाद था। जमीन की पैमाइश करवाई गई थी। पैमाइश में उनकी कुछ जमीन आरोपी की ओर निकली थी। पिता रामकरण गुरुवार शाम को खेत में गोड़ी लगाकर मिट्टी उठ रहे थे। इसी दौरान चाचा का लड़का खेत में पहुंचा। आरोपी ने जमीन की रंजिश रखते हुए पिता पर तेजधार हथियार से वार किए। पिता घायल होकर गिर पड़े। आरोपी वार करता रहा। हमले में पिता की मौत हो गई। आरोपी पिता की हत्या के बाद मौके से मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीण शव को लेकर अस्पताल पहुंचे। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पता चला आरोपी ने ताऊ पर बेरहमी से वार किए। आरोपी ने सिर व गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजन वारदात से सदमे में हैं। रामकरण खेती कर परिवार का गुजर बसर करता था।जमीनी विवाद में व्यक्ति रामकरण की उसके ही भतीजे ने तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो टीमें आरोपी की तलाश में लगाई हैं। -राजपाल, मोहाना थाना प्रभारी सोनीपत।


Source: Dainik Bhaskar July 07, 2023 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */