भत्तों में कटौती के विरोध में छह जुलाई को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी - News Summed Up

भत्तों में कटौती के विरोध में छह जुलाई को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी


एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कर्मचारी संयुक्त फोरम एसोसिएशन और यूनियनें छह जुलाई को एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगी। यह विरोध प्रदर्शन कोरोना संकट के चलते कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करने के संबंध में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधन के खिलाफ किया जाएगा।नई दिल्‍ली, एजेंसियां। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India, AAI) की कर्मचारी संयुक्त फोरम एसोसिएशन और यूनियनें छह जुलाई को एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगी। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन कोरोना संकट के चलते कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करने के संबंध में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधन के खिलाफ किया जाएगा।Airports Authority of India (AAI) Employees Joint Forum Association and Unions will launch a nationwide protest on 6th July against AAI Management regarding the reduction in allowances of employees in view of COVID-19. pic.twitter.com/I1Y4kzn6zq — ANI (@ANI) July 5, 2021एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महासचिव बलराज सिंह अहलावत ने कहा कि यदि प्रबंधन सात जुलाई 2021 को भत्तों और भत्तों के आस्थगन पर निर्णय लेने के लिए बोर्ड की बैठक को स्थगित कर देता है तो एएआई के संयुक्त मंच को प्रदर्शन करने से बचना चाहिए। मौजूदा वक्‍त में 17 हजार कर्मचारी संयुक्त फोरम एसोसिएशन और यूनियनों के अंतर्गत आते हैं।एएआइ के जनरल मैंनेजर एचआर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि संयुक्त फोरम के नेतृत्व ने एएएल के शीर्ष प्रबंधन के साथ इस मसले पर चर्चा के दौर आयोजित करने के बावजूद सभी एएआई प्रतिष्ठानों समेत सभी हवाई अड्डों पर 06/07/2021 को प्रदर्शन के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यूनियनों के संयुक्त मंच ने कहा है कि एएआई प्रबंधन महामारी के कारण हुए वित्तीय संकट से उबरने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर विचार कर रहा है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 16:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */