भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां - News Summed Up

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerBJP State Organization General Secretary Gave The Mantra Of Victory To The Workers, Counted The Achievements Of The Central Governmentभाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियांबीकानेर एक दिन पहलेकॉपी लिंकभाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बीकानेर जिला समन्वयक समिति की बैठक में संगठनात्मक ताकत को ही जीत का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र की योजनाएं हर घर तक पहुंचानी है। केंद्र सरकार ने जो का किए हैं अगर वह लोगों तक सही से पहुंच जाएं तो बीजेपी के प्रत्याशी ही विजयी होंगे। उन्होंने योजनाएं भी गिनाईं और एकजुट रह कर काम करने को कहा। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ और श्रीकोलायत विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभाग प्रभारी मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने की।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने आज जिला समन्वयक समिति विधानसभा समन्वयक समिति व विस्तारकों की अलग अलग बैठकें ली। कार्यकर्ताओं से परिचय एवं संगठनात्मक फीकबैक लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक कैसे पहुंचाना है इसका एक रोडमैप तैयार कर अभी से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की गरीब कल्याण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उज्जवला गैस योजना मुद्रा ऋण योजना सहित अनेक योजनाएं हैं जिनका सीधा फायदा कमजोर और गरीब वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा की पन्ना प्रमुख यह तय करें कि उनको दिए गए पन्ने में शामिल वोटरों से किस प्रकार संवाद स्थापित किया जाए।केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विधानसभा चुनाव 2023 व लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में विधानसभा सीटों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया ने अपने संबोधन में बैठक में आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को प्रदेश द्वारा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बतायाभाजपा जिला मंत्री एव मीडिया प्रभारी देवीलाल मेघवाल ने बताया की बैठक में केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया, जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, विधायक बिहारीलाल विश्नोई, विधायक सुमित गोदारा, पुर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, मेयर सुशीला कवर राजपुरोहित उपस्थित रहीं। विधानसभा समन्वयक समिति में विधानसभा के जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष विधानसभा प्रत्याशी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भाजपा के चुनावी जीत के रक्ष को बढ़ाने की अपील की।इससे पहले संभाग कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा महामंत्री महेश मुण्ड, श्याम पचारिया, देवीलाल मेघवाल, सवाई सिंह तंवर, डॉ विश्वनाथ मेघवाल आदि ने पार्टी दुपट्टा और गुलाब का फुल देकर स्वागत किया। बैठक में पधारने पर जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। आज की इस बैठक में प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया, जिला महामंत्री मोहनलाल ढाल श्याम पचारिया महेश मुण्ड, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, मोहन सुराणा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, रामगोपाल सुथार, मुमताज अली भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar August 06, 2023 22:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */