भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह, किस वजह से हारे पहला टी 20 मैच - News Summed Up

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह, किस वजह से हारे पहला टी 20 मैच


नई दिल्ली, जेेएनएन। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज की शुरुआत बेहद खराब तरीके से की। पहले ही मैच में भारतीय टीम ने घटिया प्रदर्शन किया और क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में रनों के लिहाज से उसे सबसे बड़ी हार मिली। भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने इस मैच में हार के लिए अपनी टीम को जिम्मेदार ठहराया।रोहित ने कहा कि ये एक कठिन मैच था। इस मैच में हम तीनों विभाग में पूरी तरह से विफल रहे। हम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि भले ही यहां पर मैदान छोटे थे लेकिन 200 रन का चेज करना आसान नहीं होता। बल्लेबाजी के दौरान हमारे विकेट एक अंतराल पर गिरते रहे। इससे पहले हम इस तरह के टारगेट को चेज करते रहे हैं और इसी वजह से हम आठ बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरे थे। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए और इस वजह से हमें हार मिली।न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उन्होंने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके बल्लेबाजों के बीच अच्छी और बड़ी साझेदारी हुई जिसकी वजह से वो एक बड़ा स्कोर खड़ी कर पाए। हमारी टीम चेज करने में माहिर है और इसकी वजह से हम आठ बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरे थे। हमें विश्वास था कि हमें जो भी टारगेट मिलेगा हम उसे हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पहले टी 20 में कीवी टीम ने भारत को 80 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */