खास बातें प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैं अपने पति के साथ हूं 'ईडी ऑफिस जाकर मैंने संदेश दिया' रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछरॉबर्ट वाड्रा की ED में पेशी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, 'मैं अपने पति के साथ हूं..' पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) को ED दफ्तर छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी जब वापस कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं तो NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मैं अपने पति के साथ हूं.' ईडी ऑफिस जाकर मैंने यह संदेश दिया है कि मैं अपने पति के साथ हूं. बता दें कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ करने वाली है. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि पूर्वांचल में प्रियंका गांधी वाड्रा का जादू कितना चल पाता है.
Source: NDTV February 06, 2019 11:32 UTC