इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सीफर्ट को कोलिन मुनरो के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया। दोनों ने सिर्फ 8.2 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरुआत दी। सीफर्ट ने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। सीफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार को मिडविकेट पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर किए। दूसरी ओर मुनरो ने खलील अहमद को लगातार दो छक्के लगाए। न्यू जीलैंड ने पहले चार ओवर में 44 रन जोड़े।
Source: Navbharat Times February 06, 2019 11:26 UTC